Congress News: वोट बचाओ देश बचाओ महारैली में शामिल हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहित शर्मा
सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते बाजारों में मंदी का माहौल : मोहित शर्मा
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहित शर्मा अपने साथियों के साथ दिल्ली में कांग्रेस की ओर से आयोजित वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में शामिल हुए। उन्होंने दावा किया कि रैली में देशभर से लाखों लोग पहुंचे और आमजन की बड़ी भागीदारी ने लोकतंत्र की रक्षा के प्रति लोगों की एकजुटता का संदेश दिया।
मोहित शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते बाजारों में मंदी का माहौल है। महंगाई ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है और लोगों की खरीदारी करने की क्षमता लगातार घट रही है। इसका असर किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा और मध्यम वर्ग सहित हर वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वोट बचाओ, देश बचाओ केवल राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की आवाज है। दिल्ली की महारैली में उमड़ी भीड़ इस बात का संकेत है कि जनता अब बदलाव चाहती है।
Comments