Hanumangarh Zila Parishad News: हनुमानगढ़ जिला परिषद चुनाव में जसनजोत कौर सबसे बड़े अंतर से जीती
कांग्रेस ने 10 वार्डों में दर्ज की जीत
Hanumangarh Zila Parishad Final Result 2026: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। जिला परिषद सदस्य चुनाव के अंतिम परिणाम सामने आ गए हैं। घोषित नतीजों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक 10 वार्डों में जीत हासिल की है। वहीं, सीपीआई (एम) ने 3 और भाजपा ने 2 वार्डों में विजय दर्ज की है। जिला परिषद के घोषित परिणामों के अनुसार कांग्रेस ने वार्ड नंबर 1, 2, 5, 14, 24, 27, 29, 30, 33 और 35 में जीत दर्ज की। सीपीआई (एम) के उम्मीदवार वार्ड नंबर 13, 15 और 31 से विजयी रहे। जबकि भाजपा ने वार्ड नंबर 19 और 20 में जीत हासिल की।
जसनजोत कौर ने सबसे बड़े अंतर से दर्ज की जीत
चुनाव में सबसे बड़ी जीत वार्ड नंबर 33 से कांग्रेस की जसनजोत कौर के नाम रही। उन्होंने 13,074 मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया। वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस के सुखराम ने 9,202 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं वार्ड नंबर 29 से कांग्रेस के प्रेम कुमार 6,981 और वार्ड नंबर 27 से अनीता 6,105 मतों से विजयी रहीं।
भाजपा की प्रीति ने केवल 4 वोटों से जीता चुनाव
चुनाव का सबसे रोचक मुकाबला वार्ड नंबर 20 में देखने को मिला। यहां भाजपा की प्रीति ने सुनीता ढिल्लों को महज 4 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 19 से भाजपा की सरस्वती देवी ने 505 मतों के अंतर से विजय हासिल की।
हनुमानगढ़ जिला परिषद के वार्डवार फाइनल परिणाम
वार्ड विजेता उम्मीदवार पार्टी जीत का अंतर
1 रेनू कांग्रेस 4,843
2 सुखराम कांग्रेस 9,202
5 प्रमोद कुमार गोदारा कांग्रेस 3,543
13 सुमन सीपीआई (एम) 4,522
14 अजय कुमार कांग्रेस 590
15 सुनीता सीपीआई (एम) 1,582
19 सरस्वती देवी भाजपा 505
20 प्रीति भाजपा 4
24 शबनम गोदारा कांग्रेस 3,507
27 अनीता कांग्रेस 6,105
29 प्रेम कुमार कांग्रेस 6,981
30 शांति देवी कांग्रेस 4,899
31 रानी देवी सीपीआई (एम) 2,089
33 जसनजोत कौर कांग्रेस 13,074
35 सुनील कुमार कांग्रेस 1,322
पार्टीवार फाइनल स्थिति
- कांग्रेस: 10 सीटें
- सीपीआई (एम): 3 सीटें
- भाजपा: 2 सीटें
इस प्रकार हनुमानगढ़ जिला परिषद के इन 15 घोषित वार्डों के अंतिम परिणामों में कांग्रेस ने सबसे अधिक सीटें जीतकर अपना दबदबा कायम किया। जसनजोत कौर की बड़ी जीत और भाजपा की प्रीति की महज 4 वोटों से मिली जीत चुनाव के प्रमुख नतीजों में शामिल रही।
Comments