त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखें: जे. रविंद्र गौड़

पुलिस आयुक्त ने अपराध नियंत्रण की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए प्रभावी पुलिसिंग के निर्देश

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र  सिंह)। Ghaziabad News: आगामी शारदीय नवरात्र और दशहरा को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने बुधवार को पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, विभिन्न अभियानों की प्रगति और आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में दो वर्षीय तुलनात्मक अपराध और निरोधात्मक कार्रवाई की समीक्षा की गई। एसएसओ पोर्टल के टाइमलाइन डैशबोर्ड पर 60 और 90 दिनों में लंबित मामलों के निस्तारण की स्थिति भी परखी गई। सीसीएलएमएस पोर्टल के अनुसार बीएनएसएस की धाराओं 126/135, 129 और 152 के तहत की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

ऑपरेशन प्रहार: कार्रवाई की भी समीक्षा पुलिस आयुक्त ने ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की। यक्ष एप के माध्यम से अपराधियों के सत्यापन, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी और अन्य पुलिसिंग कार्यों को प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए गए। सितंबर में अधिकारियों द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षणों की भी समीक्षा की गई। 

अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखें: पुलिस आयुक्त 

आगामी नवरात्र और दशहरा को लेकर पुलिस आयुक्त श्री गौड़ ने सभी अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए तथा कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी आपसी समन्वय के साथ काम करें। त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग और सतर्क निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात, सभी जोनल डीसीपी, डीसीपी मुख्यालय, एडीसीपी अपराध समेत सभी एसीपी मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts