कुरुक्षेत्र की धरती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगीं कार्यकर्मों में शिरकत 

कुरुक्षेत्र की धरती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगीं कार्यकर्मों में शिरकत 

Published On

कुरुक्षेत्र देवीलाल बारना।  कुरुक्षेत्र की धरती पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यकर्मों में शिरकत करने पहुंच गई हैं। देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज कुरुक्षेत्र में कार्यक्रमों में शिरकत पहुंची हैं। अंबाला से सड़क मार्ग से 9 बजकर 25 मिनट पर माँ भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुँची। 9 बजकर 50 मिनट पर हरियाणा राज्य के गठन के 60 वर्ष पूरे होने पर हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में पहुंचेंगी। 10 बजे से 11 बजे तक श्रीमदभगवद सभागार में हीरक जयंती पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। इसके बाद 11 बजे से 12 बजे तक गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी व 12 बजकर 50 मिनट पर अंबाला के लिए सड़क मार्ग से निकलेंगी। राष्टÑपति के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए है। चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा लगाया गया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 तथा ड्रोन नियम 2021 के नियम 24 के तहत जारी आदेशों के अनुसार जिले को रेड जोन भी घोषित किया गया है। हरियाणा की संस्कृति को दर्शाता स्मृति चिह्न राष्ट्रपति को भेंट करने के लिए लाया गया है। स्मृति चिह्न में हरियाणा की संस्कृति की झलक साफ़ नजर आ रही है।

एक्सरे बैगेज स्कैनर से की जा रही चैकिंग

राष्ट्रपति के कार्यक्रमो में प्रवेश के दौरान कड़ी चेकिंग की जा रही है। कर्मचारियों या मीडिया कर्मियों के बैग या अन्य सामान को एक्स रे बैगेज स्कैनर से स्कैन किया जा रहा है। कार्यक्रमों तक पहुँचने के लिए कई लेयर की चैकिंग की जा रही है। 

20 कंपनियां, 9 आईपीएस व 30 डीएसपी संभाल रहे सुरक्षा का जिम्मा

राष्टÑपति के दौरे के दौरान पुलिस की 20 कंपनियां सुरक्षा का जिम्मा संभाल रही हैं। वहीं 9 आईपीएस, 30 डीएसपी व अनेकों इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी मौके पर तैनात किए गए हैं। 
इतना ही नहीं पुलिस ने रूट भी डायवर्ट किया है। पिहोवा और पटियाला से सहारनपुर, हरिद्वार व यमुनानगर जाने वाले वाहन पिहोवा बाईपास, इस्माईलाबाद, ठोल, कुरड़ी, नलवी और शाहाबाद के रास्ते जा सकेंगे। कैथल से सहारनपुर, हरिद्वार और यमुनानगर जाने वाले वाहन ढांड, कौल, निगदू, नीलोखेड़ी और इंद्री के रास्ते निकल सकेंगे। पंजाब से करनाल, पानीपत, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जाने वाले भारी वाहन पिहोवा से ढांड और गांव कौल के रास्ते जा सकेंगे। इसी प्रकार यमुनानगर से पिहोवा व पंजाब जाने वाले वाहन लाडवा, बाबैन, शाहाबाद, नलवी और इस्माईलाबाद के रास्ते जा सकेंगे। यमुनानगर से ढांड-कैथल जाने वाले वाहन इंद्री, भादसों और नीलोखेड़ी के रास्ते निकलेंगे। लाडवा, मथाना और पिपली से ढांड-कैथल जाने वाले वाहन एनएच-44 व नीलोखेड़ी तथा पिहोवा-पंजाब जाने वाले वाहन शाहाबाद, जलेबी पुल, नलवी और इस्माईलाबाद के रास्ते जा सकेंगे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts