Sri Jalalana Sahib News: श्री जलालआणा साहिब में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का उठाया लोगों ने लाभ

तली-भुनी चीजों से बचें, घर के पेय पदार्थों का करें सेवन: डॉ. संदीप भादू

Published On

Free Medical Check-up Camp: ओढ़ां, (सच कहूँ/राजू)। श्री जलालआणा साहिब में शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स सरसा की ओर से बुधवार को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप भादू ने 45 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर डॉ. संदीप भादू ने कहा कि इस समय मौसम में बदलाव के चलते लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखी जा रही है, लेकिन हमें स्वास्थ्य को लेकर सजगता बरतने की आवश्यकता है। डा. भादू ने लोगों को तली-भुनी खाद्य सामग्री का सेवन कम करने तथा घर में बने पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने नियमित योगाभ्यास व दिनचर्या को सही रहने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

वहीं उन्होंने भोजन में हरी सब्जियां, छाछ और दही को शामिल करने की सलाह दी। शिविर में नेत्र विभाग से पहुंचे नवीन इन्सां ने लोगों को आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक किया तथा नियमित रूप से आंखों की जांच करवाने का आह्वान किया। शिविर के दौरान पीआरओ राजेंद्र सिंह,चरणजीत सिंह, ओमप्रकाश कालांवाली, सतीश इन्सां, सुक्खा सिंह नंबरदार, पाल सिंह इन्सां, सेवादार उमेद इन्सां, मखन सिंह इन्सां, जग्गी इन्सां व कुलदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts