Farmers' Protest

Farmers' Protest: खाद की किल्लत से नाराज किसानों का आक्रोश फिर आया सामने

राजस्थान में बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश एक बार फिर खुलकर सामने आया है। पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने और समय पर वितरण नहीं होने से नाराज किसानों ने सोमवार को मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग की।
देश  राजस्थान  न्यूज़ ब्रीफ