शिक्षा और रोजगार
100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में नन्हीं लवी सैनी ने मारी बाजी
गांव झाड़खेड़ी निवासी पत्रकार आशीष सैनी की बिटिया है लवी, परिजनों में हर्ष व्याप्त
कैराना। Kairana News: कस्बे के झाड़खेड़ी मार्ग पर स्थित द न्यू हाइट्स एकेडमी में विगत दिनों आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय की नन्हीं छात्रा लवी सैनी ने अपना परचम लहराया। लवी सैनी ने 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके अपने परिवार के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। परिजनों ने लवी सैनी की उपलब्धि का श्रेय उसके उत्साह एवं विद्यालय की शिक्षिका आंचल सैनी और अंजली सैनी के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक कुमार उपाध्याय एवं चेयरमैन इमरान सिद्दीकी ने भी लवी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी।
साथ ही, उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय परिवार ने लवी सैनी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करने के लिए आशीर्वाद दिया है। विदित रहे कि लवी सैनी मेरठ से प्रकाशित एक दैनिक समाचार-पत्र के स्थानीय संवाददाता एवं क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी निवासी आशीष सैनी की पुत्री है। नन्हीं बिटिया की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।
Comments