World Urdu Day: विश्व उर्दू दिवस के रूप में मनाया अल्लामा इकबाल का यौमे पैदाइश, शायरों ने पेश किया कलाम

विश्व उर्दू दिवस के रूप में मनाया अल्लामा इकबाल का यौमे पैदाइश, शायरों ने पेश किया कलाम

Published On

मीरापुर, सच कहूँ न्यूज़। Mirapur News: नगर की साहित्यिक संस्था अंजुमन तरक्की-ए-उर्दू अदब के तत्वावधान में शायरे मशरिक अल्लामा डॉ. सर मोहम्मद इकबाल का यौमे पैदाइश विश्व उर्दू दिवस के रूप में बड़े जोशो-खरोश के साथ मनाया गया। मोहल्ला मुश्तर्क स्थित इनाम अली हॉल में आयोजित कार्यक्रम में नगर के बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों एवं शायरों ने शिरकत कर अल्लामा इकबाल की शायरी से प्रेरणा लेने तथा उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी महबूब अली ने की तथा संचालन डॉ. ताहिर कमर ने किया। इस अवसर पर शिक्षाविद मौलाना शोएब नरसिंहपुरी ने अल्लामा इकबाल की शायरी और उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अल्लामा इकबाल केवल एक महान शायर ही नहीं, बल्कि दार्शनिक और देशभक्ति के जज्बे से सराबोर व्यक्तित्व भी थे। उन्होंने अपनी शायरी के माध्यम से इस्लामी शिक्षाओं और आदर्शों को प्रस्तुत करने के साथ ही एक बेहतर समाज के निर्माण की प्रेरणा दी। डॉ. ताहिर कमर ने कहा कि उर्दू भारत की सांस्कृतिक धरोहर है, जो आपसी प्रेम, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देती है।

अल्लामा इकबाल का प्रसिद्ध तराना श्सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमाराश् आज भी लोगों के दिलों में देशभक्ति का जज्बा पैदा करता है और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देता है। कार्यक्रम में हकीम शमीम अब्बासी, शहजाद कुरैशी, शोएब नरसिंहपुरी, जान मोहम्मद, शाबान आलम, फरमान सैफी, डॉ. ताहिर कमर एवं डॉ. फरमान आदि शायरों ने अपना कलाम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा मुशर्रफ इदरीसी, डॉ. आरिफ, डॉ. तैय्यब, इकबाल अंसारी, डॉ. रियासत कुरैशी, मौलाना खालिद, डॉ. समीर राजपूत, अब्दुल्लाह, मौलाना हातिम, मौलाना सादिक और अनस मुईन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ. ताहिर कमर ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts