Anganwadi Center News: आंगन मिलन समारोह में गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया आंगन मिलन समारोह
Published On
Anganwadi Milan Ceremony: सरसा, (सच कहूँ/सुशील कुमार)। शहर के राजकीय प्राइमरी स्कूल नंबर-5 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र दुर्गा बस्ती में बुधवार को आंगन मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर शकुंतला व अन्य कार्यकर्ताओं ने तीन गर्भवती महिलाओं प्रवीण कुमार, सुमन व कांति देवी की गोद भराई की रस्म करवाई। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्करों ने महिलाओं व बच्चों के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना, आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी हेल्पर किरण सहित बच्चे व महिलाएं मौजूद रहीं।