खानपुर विश्वविद्यालय की टीम ने कन्या कॉलेज का किया निरीक्षण

खानपुर विश्वविद्यालय की टीम ने कन्या कॉलेज का किया निरीक्षण

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में खानपुर विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त करने के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार के नेतृत्व एवं निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार द्वारा निरीक्षण टीम का स्वागत किया गया। निरीक्षण के लिए खानपुर विश्वविद्यालय की ओर से  प्रो. जगदीप सिंगला, एसोसिएट प्रोफेसर (अंग्रेज़ी), डॉ. नीतिका तथा एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मंजू सरोहा उपस्थित रहे। निरीक्षण टीम द्वारा महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

इसमें महाविद्यालय की लाइब्रेरी, कक्षाओं, सेमिनार हॉल, मल्टीपर्पज़ हॉल, प्रयोगशालाओं तथा संबंधित दस्तावेज़ों का अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त, महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं विभागों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। महाविद्यालय में बी.ए., बी.कॉम., बीसीए, एम.ए. हिंदी, एम.ए. भूगोल, एम.एससी. कंप्यूटर साइंस तथा एम.कॉम. के पाठ्यक्रम संचालित हैं। निरीक्षण टीम ने इन पाठ्यक्रमों से संबंधित शैक्षणिक व्यवस्थाओं, उपलब्ध संसाधनों एवं आवश्यक दस्तावेज़ों का निरीक्षण किया।

 

About The Author

Related Posts