शिक्षा और रोजगार
मिस खुशबू के सिर सजा मिस फ्रेशर का ताज
मिस खुशबू को मिस फ्रेशर का ताज पहनाया गया
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: सावित्री बाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय मे वाणिज्य विभाग द्वारा नवागंतुक छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी–2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्राओं का आत्मीय स्वागत करना तथा उन्हें महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण से परिचित कराना था। कार्यक्रम में बीकाम और एमकाम की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अनिल कुमार ने की।
इस अवसर पर नवागंतुक छात्राओं का स्वागत करते हुए विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर प्रमिला ने कहा कि कॉलेज जीवन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और भविष्य को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को अपनाने के लिए प्रेरित किया। वाणिज्य विभाग से डॉ नमिता, डॉ मीनाक्षी, डॉ सविता, डॉ अनीता डॉ आकांक्षा एवं महाविद्यालय से अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों एवं प्रतिभा प्रदर्शन किया।
मिस फ्रेशर्स -खुशबू
मिस इंटेलिजेंट -तनु
मिस ब्यूटीफुल -चंचल
मिस चार्मिंग -स्वाति
मिस ड्रेसअप -सोफी
मिस टैलेंट -नेहा