Robbery Case: ज्वैलर से लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल

जाखल पुलिस ने कुछ ही दिनों में सुलझाई वारदात

Published On

जाखल/फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Jakhal News: चांदपुरा-सिधानी रोड पर ज्वैलर से हुई लाखों रुपये के आभूषणों की लूट का जाखल पुलिस ने पदार्फाश कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों से 3 किलो 490 ग्राम चांदी और 4 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।

डीएसपी जय सिंह ने बताया कि सिधानी निवासी जगसीर को पता था कि ज्वैलर जश्नप्रीत सिंह रोजाना दुकान से जेवर लेकर मोटरसाइकिल से आता-जाता है। उसने पंजाब निवासी लवप्रीत और एक नाबालिग के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। 28 सितंबर की शाम करीब 6:50 बजे पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने ज्वैलर को हथियार दिखाकर उसका बैग छीन लिया था। 

पुलिस ने 1 अक्टूबर को जगसीर को गिरफ्तार कर उससे 1 किलो 626 ग्राम चांदी बरामद की। उसकी निशानदेही पर पंजाब में दबिश देकर लवप्रीत और दीपक को पकड़ा गया। लवप्रीत से 700 ग्राम चांदी और 4 ग्राम सोना, जबकि दीपक से 1 किलो 164 ग्राम चांदी बरामद हुई। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल बाइक और बाकी आभूषणों की बरामदगी के लिए पूछताछ जारी है।

About The Author

Related Posts