Samvidhan Sena News: संविधान दिवस पर एकजुटता का संदेश देगी संविधान सेना

कल होगा आयोजन, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की देंगे जानकारी

Published On

Constitution Day Celebration: हनुमानगढ़ (हरदीप सिंह)। संविधान दिवस के मौके पर 26 नवम्बर को संविधान सेना राजस्थान की ओर से जंक्शन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ नागरिकों को उनके मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सामाजिक एकता, भाईचारे और समानता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

संविधान सेना के प्रदेश संयोजक राजेश भारतीय ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के सम्मान, अधिकार और समानता की पहचान है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय की गारंटी देता है तथा समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। जरूरत इस बात की है कि हम संविधान को केवल पढ़ें ही नहीं, बल्कि उसके विचारों और मूल्यों को अपने जीवन में भी अपनाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व एक मजबूत लोकतंत्र की नींव हैं।

संविधान सेना का उद्देश्य किसी के विरोध में खड़ा होना नहीं, बल्कि संवैधानिक विचारों के माध्यम से समाज को जागरूक और संगठित करना है। राजेश भारतीय ने एससी, एसटी, ओबीसी सहित सर्वसमाज के नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, बुजुर्गांे और मातृशक्ति से कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर केवल संविधान दिवस मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने अधिकारों, कर्तव्यों और एकता की ताकत को समझने का दिन है। समाज जब शिक्षित, जागरूक और संगठित होगा, तभी संविधान की भावना धरातल पर मजबूत होगी। संविधान सेना ने आमजन से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जागरूकता प्रदर्शित करने का आह्वान किया है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts