Pushkar Latest News: रेगिस्तान के रंगों में जीवंत हो रही राजस्थान की संस्कृति और परंपरा

सजे-धजे ऊंटों और विदेशी सैलानियों के आकर्षण से गुलजार हुआ पुष्कर मेला

Published On

Pushkar Mela 2026: पुष्कर/जयपुर, (सच कहूँ/गुरजंट धालीवाल)। राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था का प्रतीक विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला 2026 अपने अनूठे रंगों के साथ इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 17 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित हो रहे इस मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक, श्रद्धालु और पशुपालक पहुंच रहे हैं। पुष्कर की रेतीली धरती पर सजे-धजे ऊंट, घोड़े, रंग-बिरंगी राजस्थानी पोशाकें और संगीत की गूंज यहां आने वाले लोगों को राजस्थान की असली संस्कृति से रूबरू करा रही है।

पुष्कर मेला  पशुओं की खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राजस्थान की लोक कला, परंपरा, खानपान  व्यापार और धार्मिक विरासत का अनूठा संगम है। मेले में राजस्थान के अलग-अलग जिलों से पशुपालक अपने ऊंट, घोड़े और अन्य पशुओं के साथ पहुंच रहे हैं। ऊंटों को आकर्षक आभूषणों, रंगीन कपड़ों और पारंपरिक डिजाइनों से सजाया गया है, जो पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। पुष्कर अपने खास खानपान के लिए भी मशहूर है। यहां रबड़ी मालपुआ, खस्ता कचौड़ी..दाल-बाटी चूरमा और ऊंटनी के दूध की चाय खासतौर पर लोगो के स्वाद का केन्द्र बनी हुई  हैं. 

Camal-Pushkar

स्थानीय व्यापारियों और पर्यटन कारोबार को मिल रहा बढ़ावा

मेले का धार्मिक पक्ष भी बेहद खास है। पुष्कर सरोवर के घाटों पर अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो जाती है। यहाँ 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विशेष स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। शाम के समय सरोवर के घाटों पर होने वाली महाआरती श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगी। पुष्कर मेले से स्थानीय व्यापारियों, हस्तशिल्प कलाकारों, होटल संचालकों और छोटे दुकानदारों को भी रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। मेले में राजस्थानी आभूषण, पारंपरिक कपड़े, हस्तनिर्मित वस्तुएं और स्थानीय खान-पान की दुकानों पर पर्यटकों की अच्छी चहल-पहल देखने को मिल रही है।                                                                    

Pushkar

पुष्कर मेले में करोड़ो के घोड़े की चर्चा

पुष्कर मेले में  घोड़े लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल रेट कार्ड और लोगों के बीच हो रही चर्चाओं में कुछ घोड़ों की कीमत करोड़ो रुपये तक बताई जा रही है।  इन घोड़ों की खूबसूरती और कद-काठी देखने के लिए राजस्थान के अलावा दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंच रहे हैं।

Horses

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts