खरखौदा क्षेत्र से सैकड़ो की तादाद में पहुंचेंगे विरोध प्रदर्शन में सोनीपत- सुनील दहिया 

खरखौदा क्षेत्र से सैकड़ो की तादाद में पहुंचेंगे विरोध प्रदर्शन में सोनीपत- सुनील दहिया 

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: गोपालपुर मार्ग पर स्थित ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुनील दहिया के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण अध्यक्ष सुनील दहिया व शहरी अध्यक्ष प्रवीण सैनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सुनील दहिया ने बताया कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे देश में 8 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व एसआईआर के खिलाफ जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें खरखौदा क्षेत्र से सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के जनादेश नही अपितु वोट चोरी कर सरकार बना रही है।

जिस सरकार से देश का हर वर्ग परेशान हो फिर भी वह सत्ता में आ रही है तो यह साबित करता है की भाजपा और चुनाव आयोग की मिली भगत से ही सरकार बना रही है । अब समय आ गया है इन दोनों को उखाड़ फेंकने का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। वोट चोरी कर सरकार बनाई भाजपा ने देश से माफी मांगनी पड़ेगी। पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन सोपने का कार्यक्रम कांग्रेस द्वारा 6 अक्टूबर को किया गया था। वह केवल शांति प्रिय था। परंतु भाजपा ने  लोकतंत्र को खत्म करने की नीति  अपनाते हुए जिस प्रकार से विपक्ष के नेता राहुल गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं पर ज्यादती की वह बड़ी निंदनीय है।

इस प्रकार की ज्यादतिया कभी भी किसी भी पार्टी पर पहले नहीं की जाती थी। आज भाजपा केवल लोकतंत्र का गला घोटने पर लगी हुई है। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंदर  दहिया ने कहा कि 8 अक्टूबर के जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।  ताकि लोकतंत्र को खत्म करने वाली भाजपा को उखाड़ फेंका जाए। इस अवसर पर जिला महासचिव सिकंदर दहिया,  जिला एसी सैल की महिला अध्यक्ष सुषमा, विजेंद्र गोखी आदि मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts