आगामी 3 महीने में नई सब्जी मंडी का होगा जीणोद्धार - चेयरमैन वेदपाल
आगामी 3 महीने में नई सब्जी मंडी का होगा जीणोद्धार- चेयरमैन वेदपाल
खरखौदा, सच कहूँ न्यूज़। Kharkhoda News: स्थानीय मार्केट कमेटी के कार्यालय में पहुंचे हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल एडवोकेट ने कहा कि खरखौदा की नई सब्जी मंडी व अनाज मंडी का आगामी 3 महीने में जीणोद्धार किया जाएगा। प्रदेश के चेयरमैन धान की खरीद का निरीक्षण करने के लिए खरखौदा में पहुंचे। उन्होंने कहा कि खरखौदा की नई सब्जी मंडी जिसका मुख्य मार्ग से लेवल नीचे होने के कारण व्यवस्था ठीक नहीं है , व मंडी में बना शैड भी जर्जर हो चुका है ।
जिसको आगामी तीन महीने में मंडी का लेवल व जर्जर शैड को बदल दिया जाएगा। इसके अलावा मार्केट कमेटी की क्षेत्र में कई सड़क मार्ग है जो भारी वाहनों के कारण टूट गए हैं। जिसमें झरोठी सड़क मार्ग , मंडोरी से जटोला सड़क मार्ग का जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन लिंक रोड़ो पर भारी वाहनों का अधिक आवागमन होने के कारण यह सड़क मार्ग जल्दी खराब हो जाते हैं। जल्द ही इस व्यवस्था को भी ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में किसी भी अनाज मंडी में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए गेट पास की कोई समस्या नहीं है। विभाग का सर्वर भी पूरी तरीके से ठीक चल रहा है। किसान के खाते में फसल का उचित दाम सीधा खाते में पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को धान खरीद का मूल्य 2441 से 2461 रुपए व पीआर धन का मूल्य 2700 से ₹2800 दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगभग मार्केट कमेटी द्वारा 10 करोड रुपए के विकास कार्य किए जाएंगे। ताकि लोगों को आवागमन में कोई समस्या न रहे मंडी में आने वाले आम नागरिक व किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार तीन दिन से जो बारिश हुई है उसके कारण मंडियो में पहुंची फसल गिली हो गई। आने वाले समय में मंडियो में ऐसी व्यवस्था की जाएगी ताकि किसानो की फसलों को मंडी में आने के बाद भी सुरक्षित व्यवस्था मिले। इस मौके पर विधायक पवन खरखौदा, गुलशन ठेकेदार, आनंद हुड्डा, मार्केट कमेटी सचिव सिकंदर आदि व्यक्ति मौजूद रहे।
खरखोदा आगमन पर मेरठ -लोहारू 334बी नेशनल हाईवे पर झरोठी टोल प्लाजा के पास हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल एडवोकेट का स्वागत किया। इस अवसर पर खरखौदा ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन राजवीर झरोठ, पूर्व मार्केटिंग बोर्ड खरखौदा के चेयरमैन अनिल झरोठी , मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन आनंद हुड्डा, वाइस चेयरमैन गुलशन ठेकेदार, पूर्व सरपंच नरेंद्र, सुरेंद्र सुहाग, सचिन जटोला ने फूल मलाई पहनकर स्वागत किया।
Comments