12 अक्टूबर को कैराना में होगा अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का सम्मेलन

12 अक्टूबर को कैराना में होगा अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का सम्मेलन

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से आगामी 12 अक्टूबर को जनपद शामली में भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें गुर्जर समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़कर सामाजिक एकता, शिक्षा और संगठन की मजबूती का संदेश दिया जाएगा। सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य 27 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले पटेल जयंती समारोह के लिए अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित करना और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना रहेगा।

रविवार को कस्बे के नेशनल हाईवे-709 एडी पर स्थित पवन गार्डन में आयोजित बैठक में महासभा के जिलाध्यक्ष श्रीपाल आर्य, संरक्षक एडवोकेट करतार सिंह, असलम प्रधान समेत पदाधिकारियों के द्वारा सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया गया। वक्ताओं ने गांव-गांव और कस्बों में संपर्क अभियान चलाकर समाज के लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने पर जोर दिया। श्रीपाल आर्य ने बताया कि आगामी 12 अक्टूबर को शामली-कैराना मार्ग पर स्थित पवन गार्डन में महासभा के सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद भाटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उनके साथ संरक्षक डॉ. यशवीर सिंह सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद भाटी विशेष रूप से 27 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले पटेल जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों को निमंत्रण देने जनपद शामली पहुंचेंगे। सम्मेलन के माध्यम से जिले और आसपास के क्षेत्रों से अधिक से अधिक लोगों को दिल्ली कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया जाएगा। 27 अक्टूबर के समारोह में हिंदू, मुस्लिम और सिख गुर्जर समाज के लोग एकजुट होकर बड़ी संख्या में भाग लेंगे और समाज की संगठित शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।

इसके लिए अभी से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, समाज को एकजुट और शिक्षित बनाने, युवाओं को नशे एवं अन्य कुसंगतियों से बचाने तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करने पर भी विचार रखे गए। वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा, आपसी भाईचारा और संगठनात्मक मजबूती बेहद जरूरी है। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने तथा अधिक से अधिक लोगों तक निमंत्रण पहुंचाने की रणनीति भी बनाई गई।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts