Bathinda Blood Donation Camp: डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए पेश की मानवता की मिसाल

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर में जुटे सेवादार, 94 यूनिट किया रक्तदान

Published On

Blood Donation for Thalassemia Patients: बठिंडा, (सच कहूँ/सुखजीत मान/सुखनाम)। पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए शुरू किए गए रक्तदान शिविरों की श्रृंखला के तहत रविवार को यहाँ मलोट रोड स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा एवं मानवता भलाई केन्द्र में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर में सिविल अस्पताल बठिंडा और आदेश अस्पताल बठिंडा की ब्लड बैंक टीमों ने पहुंचकर 94 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर में रक्तदाताओं ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी की वर्दी पहनकर पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के स्वस्थ जीवन की कामना की। 

जानकारी देते हुए सच्चे नम्र सेवादार गुरमेल सिंह इन्सां ने बताया कि जब बठिंडा थैलेसीमिया वैल्फेयर सोसायटी के माध्यम से डेरा सच्चा सौदा को ब्लड बैंकों में रक्त की कमी के बारे में जानकारी मिली तो पूज्य गुरु जी ने साध-संगत को थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर लगाने के लिए प्रेरित किया। इसी के तहत आज यह शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान कुल 94 यूनिट रक्तदान हुआ। इसमें सिविल अस्पताल बठिंडा की ब्लड बैंक टीम ने 69 यूनिट और आदेश अस्पताल बठिंडा की टीम ने 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया।

उन्होंने बताया कि यह केवल आज का शिविर नहीं है, बल्कि भविष्य में भी जब ब्लड बैंक टीमों को रक्त की जरूरत होगी और वे सूचित करेंगी, तो ऐसे शिविर लगाए जाएंगे। शिविर  में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बठिंडा के तहसीलदार कंवलदीप सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया। उनके साथ रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव दर्शन कुमार तथा बठिंडा थैलेसीमिया वैल्फेयर सोसायटी के सचिव जगदीश कुमार, संयुक्त सचिव कविश कुमार और कोषाध्यक्ष प्रवीण कालड़ा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर जिम्मेवार सेवादारों ने रक्तदान करने पहुंचे सभी श्रद्धालुओं का तहेदिल से धन्यवाद किया।

उल्लेखनीय है कि शिविर में ब्लड बैंकों की जरूरत के अनुसार ही रक्तदान करवाया गया। वहीं, रक्तदान करने के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में डेरा श्रद्धालुओं को रक्तदान किए बिना ही वापस लौटना पड़ा। इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा के स्टेट कमेटी सदस्य कुलबीर सिंह इन्सां, जसविंदर सिंह इन्सां, गुरदेव सिंह इन्सां, शिंदरपाल इन्सां, सेवक इन्सां, रोहित इन्सां, अमरजीत कौर इन्सां, चरणजीत कौर इन्सां, जसवंत इन्सां, सिमरन इन्सां, रेखा इन्सां, विनोद इन्सां, बीना इन्सां, मीनू इन्सां, सुखविंदर इन्सां, सुखजिंदर इन्सां, बिमला इन्सां, गुरपिंदर इन्सां, वीना इन्सां और जसवीर कौर इन्सां सहित अन्य रक्तदाता मौजूद रहे।

Bathinda-Blood-Donation-Camp

About The Author

Related Posts