वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में यातायात माह के दृष्टिगत जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को ट्रैफिक पुलिस के द्वारा कैराना कस्बे में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

दोपहिया वाहन पर चालक एवं पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त वाहन चालकों को यातायात संकेतों एवं सिग्नलों का पालन करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, अनावश्यक रूप से ओवरटेक न करने, वाहन चलाते समय सड़क पर पर्याप्त सावधानी बरतने तथा अपने वाहनों के आवश्यक प्रपत्र एवं सुरक्षा उपकरण दुरुस्त रखने के संबंध में भी जानकारी दी गई।

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी बाध्यता ही नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। सड़क पर थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है।

अतः सभी यातायात नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी एवं सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। साथ ही, अपने परिवार एवं अन्य लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts