स्वाती हॉस्पिटल एंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

करण विश्वास बने मिस्टर और करीना मिस फ्रेशर

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: मुजफ्फरनगर के गांव तावली स्थित स्वाती हॉस्पिटल एंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में शैक्षिक सत्र के नए छात्र-छात्राओं के स्वागत में शानदार फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न रंगारंग गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए छात्र-छात्राओं का संस्थान में स्वागत करने के साथ उन्हें शैक्षिक माहौल से परिचित कराना तथा सीनियर और जूनियर विद्यार्थियों के बीच आपसी तालमेल और सौहार्दपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में स्वाती हॉस्पिटल एंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. लुकमान अली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि संस्थान के सीईओ डॉ. अरशद इकबाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों अतिथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी। कार्यक्रम का संचालन वैभव चौधरी और सफवान खान ने शानदार अंदाज में किया। वहीं आयोजन की व्यवस्थाओं में डॉ. शाहिस्ता और वसीम चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। विभिन्न गतिविधियों और चयन प्रक्रिया के बाद करण विश्वास को मिस्टर फ्रेशर तथा करीना को मिस फ्रेशर चुना गया। विजेताओं के नामों की घोषणा होते ही विद्यार्थियों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम में इमरान, अक्षत, फिरोजा और सिमरन सहित 200 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों ने इस आयोजन को अपने शैक्षिक जीवन की यादगार शुरुआत बताया। इस अवसर पर सीईओ डॉ. अरशद इकबाल ने कहा कि संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, उनकी प्रतिभाओं को निखारने और सकारात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने फ्रेशर्स पार्टी के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts