जीएसटी अधिकारियों व भट्टा स्वामियों की बैठक आयोजित, वैट बकाया पर ब्याज छूट की दी जानकारी

जीएसटी अधिकारियों व भट्टा स्वामियों की बैठक आयोजित, वैट बकाया पर ब्याज छूट की दी जानकारी

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: सहारनपुर में स्थित जीएसटी कार्यालय के मीटिंग हॉल में बुधवार को ईंट भट्टा स्वामियों की एक महत्वपूर्ण बैठक जीएसटी ऑफिसर अमित पाठक एवं अरविन्द सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस दौरान पुराने बकाया से संबंधित सरकार की राहत योजना पर विस्तार से जानकारी दी गई। जीएसटी अधिकारी अमित पाठक ने सरकार की ओर से वैट के बकाया मामलों में दी जा रही राहत की जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगो पर 10 लाख रुपये तक का बकाया है, उन्हें ब्याज में छूट का लाभ मिलेगा। ऐसे लोगो को केवल मूलधन जमा करना होगा। वहीं, 10 लाख रुपये से अधिक बकाया रखने वाले लोगो को मिलने वाली छूट एवं उसकी प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने उपस्थित भट्टा स्वामियों को योजना की विभिन्न शर्तों एवं प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने सरकार की इस राहत योजना का लाभ उठाने के लिए आवश्यक जानकारी साझा की। बैठक में जिला ईंट निर्माता समिति (रजि०), सहारनपुर के जिला अध्यक्ष सन्नी चौधरी, महामंत्री अरुण चौहान, ओमवीर चौधरी (जिला अध्यक्ष, संघर्ष समिति सहारनपुर) तथा अमित राणा, संजय सिंघल, वरुण सैनी, बृजभूषण शर्मा, काला शेखपुरा, महिपाल राणा, पिंटू प्रधान, सुधीर, कालू प्रधान सहित बड़ी संख्या में ईंट भट्टा स्वामी मौजूद रहे। बैठक के दौरान भट्टा स्वामियों ने वैट के पुराने बकाया से जुड़े विभिन्न सवाल अधिकारियों के समक्ष रखें, जिनका अधिकारियों ने विस्तारपूर्वक जवाब दिया।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts