Kairana Crime News: पुलिस टीम पर हमले में वांछित तीन महिलाएं गिरफ्तार, बाल अपचारी हिरासत में

गिरफ्तार महिलाओं में माँ व उसकी दो पुत्रियां शामिल, साढ़े पांच माह पूर्व गांव मंडावर में वारंटी को पकडने गई पुलिस टीम पर किया था हमला

Published On

कैराना। Kairana Crime News: साढ़े पांच माह पूर्व यमुना खादर क्षेत्र के गांव मंडावर में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने तथा सरकारी कार्य में विघ्न उत्पन्न करने के मामले में वांछित चल रही तीन महिला आरोपियों को कैराना पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है। पकड़ी गई महिलाओं में माँ व उसकी दो पुत्रियां शामिल है।

विगत 14 जून को कोतवाली कैराना से पुलिस टीम क्षेत्र के गांव मंडावर में न्यायालय से वारंट जारी होने पर आरोपी कुम्मत को पकड़ने गई थी। इस दौरान कुम्मत के पुत्र दिलबहार व परिवार के पांच अन्य सदस्यों ने एक राय होकर पुलिस टीम का विरोध करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की थी। आरोपियों ने वारंटी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने का भी प्रयास किया था। उन्होंने अपने घरेलू सामान को क्षतिग्रस्त करते हुए पुलिस टीम पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे तथा लोक-सेवकों के विरुद्ध झूठे साक्ष्य गढ़ने का प्रयास किया था। इस संबंध में कोतवाली कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक शामली के द्वारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैराना को वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में शनिवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने हमले एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने की घटना में वांछित तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला आरोपियों का नाम व पता संजीला, सलमाना व उस्माना निवासीगण ग्राम मण्डावर बताए गए है। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया है। इससे पूर्व पुलिस विगत 03 सितंबर को आरोपी दिलबहार उर्फ अफसर को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts