Rohtak Crime News: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर किया हमला, मामला दर्ज

पुरानी रंजिश के चलते युवक पर किया हमला, मामला दर्ज

Published On

रोहतक, सच कहूँ न्यूज। Rohtak Crime News: पाडा मोहल्ला में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर तेजधर हथियारों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस के अनुसार पाडा मोहल्ला सुमित ने बताया कि आज सुबह वह घर के बाहर सप्लाई का पीने का पानी भर रहा था, इसी दौरान शुभम, अंकित, लक्ष्य व बादल वहां आए और चारो ने उसे घेर लिया। पीडित ने बताया कि आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसे जान से मारने की पूरी कोशिश की।

पीडित द्वारा शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजनों ने तुंरत घायल अवस्था में समित को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस संबंध में पीडित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts