BJP Rajasthan News: भाजपा प्रदेश कार्यालय में धनतेरस से शुरू दीपोत्सव

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं, राठौड़ ने बगड़िया भवन पहुंचकर खरीदें स्वदेशी उत्पाद 

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दीपोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रदेश कार्यालय को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते प्रदेश कार्यालय में दीपावली के उत्सव का उल्लास देखते ही बना। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यालय में प्रवेश द्वार पर स्थित प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की पूजा अर्चना की। राठौड़ एवं संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, डॉ. मिथिलेश गौतम तथा अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने रोशनी का निरीक्षण किया। सभी पदाधिकारियों ने आतिशबाजी कर दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं। इसके पश्चात एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। 

इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, विधायक व एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गोपीचंद मीणा, पूर्व उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, आईटी प्रभारी अविनाश जोशी, प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मदन राठौड़ ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राठौड ने कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास, समृद्धि और सकारात्मकता का पर्व है। दीपों का यह पावन पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा सभी पर बनी रहे तथा राजस्थान निरंतर विकास, प्रगति और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करें। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को अपनाने, पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखने और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ दीपावली मनाने का आह्वान किया।

इससे पूर्व राठौड़, अजेय कुमार सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने बगड़िया भवन पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने लोकल उत्पादों को प्रोत्साहन देने और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के संदेश देते हुए दीये खरीदें। राठौड़ ने स्थानीय उत्पादों की खरीद को आत्मनिर्भर भारत की भावना से जोड़ते हुए लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस दीपोत्सव ने उत्सव, उल्लास और स्वदेशी भावना का संदेश दिया।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts