Railway Employees Protests: रेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर NWREU का प्रधान कार्यालय में प्रदर्शन
8वें वेतन आयोग और OPS की मांग उठाई
NWREU Protest Jaipur: जयपुर (सच कहूँ ब्यूरो)। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन (NWREU) के 23वें वार्षिक अधिवेशन में पारित प्रस्ताव-1 के अनुसार, रेल कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर संपूर्ण उत्तर पश्चिम रेलवे पर 20 नवंबर को जोनल स्तरीय विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया। इसी क्रम में, NWREU की प्रधान कार्यालय (GLO) शाखा, जयपुर द्वारा भोजनावकाश के दौरान प्रधान कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में कर्मचारियों ने जबरदस्त नारेबाजी करते हुए एकजुटता का परिचय दिया और प्रशासन के समक्ष मांगें रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सहायक महामंत्री राजीव सारण ने कहा कि कर्मचारियों के सम्मान, सुरक्षा, सुविधा और अधिकारों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रस्ताव में शामिल प्रमुख मांगों—जैसे 8वां वेतन आयोग एवं बोनस, पुरानी पेंशन योजना (OPS) एवं कम्यूटेशन वसूली अवधि, कैडर रीस्ट्रक्चरिंग एवं अपग्रेडेशन, स्टेनोग्राफर कैडर की विसंगतियों को दूर करना, युवा साथियों के लिए GDCE एवं निजीकरण/आउटसोर्सिंग पर रोक, मंडल स्तर की समस्याएं, रात्रि ड्यूटी भत्ता (NDA) आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उपाध्यक्ष नारायण सिंह ने संबोधित करते हुए वेतन आयोग के समक्ष फेडरेशन द्वारा कर्मचारियों के हितों में रखे गए प्रस्तावों को विस्तार से बताया। शाखा अध्यक्ष इंद्र पाल सिंह तंवर ने भारी संख्या में उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रधान कार्यालय से जुड़ी लंबित मांगों का उल्लेख किया और उनका समयबद्ध समाधान न होने पर पुनः विरोध प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए सभी कर्मचारियों से संगठित रहने का आह्वान किया।
प्रदर्शन में मीना सक्सेना, नारायण सिंह, उत्तम बाथरा, सोनल माथुर, नूतन प्रकाश प्रजापति, मनोज कुमार मीना, शंकर लाल यादव, धर्मेश बैरवा, शिव कुमार शर्मा, राजीव बड़सर, राजेश शर्मा, पवन जुनेजा, योगेश शर्मा, महेश बोहरा, आरती अग्रवाल,जमना कंवर, पारुल माथुर, नरेंद्र सिंह थे राजावत, शंकर लाल, सोनल अग्रवाल, पार्वती देवी, प्रियंका शर्मा, शालू जैन और ब्रिज मोहन जांगिड़ सहित प्रधान कार्यालय के अनेक साथियों ने भाग लिया।
Comments