Cleaning Issue: छठ पर्व के दृष्टिगत नहर की सफाई करवाने के दिए निर्देश

सभापति-उपसभापति ने किया चुंगी नंबर छह पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

Published On

Chhath Festival 2026: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। छठ पर्व को लेकर नगर परिषद सभापति मंजू रणवां और उपसभापति सोनू बंसल ने मंगलवार को चुंगी नंबर आठ पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्वांचल समाज के नागरिकों ने चुंगी नंबर छह से अंडरपास तक नहर की बेहतर ढंग से साफ-सफाई करवाने की मांग उठाई। इस पर सभापति मंजू रणवां ने नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए नहर व उसके आसपास जल्द सफाई करवाने के निर्देश दिए, ताकि पूर्वांचल समाज के लोगों को छठ पर्व मनाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

निरीक्षण के दौरान मौजूद पार्षद गुरनायब सिंह, नवीन बाकोलिया और पार्षद प्रतिनिधि कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग निवास करते हैं। दीपावली के बाद छठ पर्व मनाया जाएगा। हर वर्ष चुंगी नंबर आठ से गुजरने वाली नहर पर छठ पर्व का आयोजन होता है। इस बार भी आयोजन को शानदार बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने श्री छठ पूजा समिति की ओर से छठ पूजा महोत्सव के दौरान 11 नवंबर को आरटीडीसी होटल के पास प्रस्तावित दंगल प्रतियोगिता की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।

इस मौके पर सरबजीत कौर, बलराम, देवीलाल, सुखासिंह, रामू राय, गुड्डू, कालासिंह, तरसेम सिंह, गुलाम नबी, हैप्पीसिंह, सतपाल सिंह, बेलीराम, गुरचरण सिंह, मुनाफ खां, अशोक सिंह, चरणजीत सिंह, शंकरलाल पटेल, जगदेव, प्रवेश गुप्ता, महेन्द्र सरवटा, लखवीर सिंह, दर्शन सिंह, मनोहर, राजकुमार आदि मौजूद रहे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts