Jaipur Gemstone Show: सीएम भजनलाल शर्मा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने किया JAGS शो के पोस्टर का विमोचन
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला ने मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को शो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया
जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ जी द्वारा जयपुर में आयोजित होने जा रहे JAGS (Jaipur Association Gemstone Show) के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोड़ीवाला ने मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को शो में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान JAGS के कन्वीनर प्रकाश बेद, आशीष सिंघवी एवं शकूर लाली भी उपस्थित रहे।
Secratary jewellery association ke ajay godha ने बताया कि JAGS भारत के प्रमुख रफ एवं कलर जेमस्टोन शो में से एक है, जिसका उद्देश्य जयपुर के रत्न उद्योग को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना, व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देना तथा देश-विदेश के खरीदारों और व्यापारियों को एक मंच पर लाना है। यह भव्य जेमस्टोन शो 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने जा रहा है।
शो के माध्यम से जयपुर की रंगीन रत्नों की समृद्ध परंपरा, कारीगरी और व्यापारिक क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। प्रकाश बेद JAGS convenour ने कहा कि JAGS जयपुर के रत्न एवं आभूषण उद्योग की प्रगति, व्यापार विस्तार और अंतरराष्ट्रीय पहचान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।