Haryana Roadways News: हरियाणा रोडवेज के 43 चालक पदोन्नत होकर बने यार्ड मास्टर, परिवहन विभाग ने जारी की सूची

पदोन्नति के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

Published On

हिसार, (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा रोडवेज के 43 चालकों को पदोन्नति देकर यार्ड मास्टर बनाया गया है। परिवहन विभाग के महानिदेशक निखिल गजराज ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। पदोन्नति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पदोन्नत कर्मचारियों को 9,300-34,800 रुपये के वेतनमान के साथ 3,600 रुपये ग्रेड पे (अब एफपीएल-6) मिलेगा।

जारी सूची में हिसार डिपो के अजमेर सिंह और राजबीर सिंह सहित प्रदेश के विभिन्न डिपो में कार्यरत चालक शामिल हैं। इनमें भिवानी, करनाल, पानीपत, यमुनानगर, जींद, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, नारनौल और पंचकूला समेत अन्य डिपो के कर्मचारी भी हैं। पदोन्नति के लिए कर्मचारियों के खिलाफ कोई लंबित चार्जशीट, अदालती मामला या सतर्कता जांच नहीं होनी चाहिए। नए पद पर कार्यभार संभालने के बाद एक साल की परिवीक्षा अवधि रहेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पदस्थापना के अलग आदेश बाद में जारी होंगे। तब तक सभी कर्मचारी अपनी मौजूदा ड्यूटी करते रहेंगे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts