प्रताप नगर में ट्यूबवेल के 12 मीटर तार काटने के आरोप में मामला दर्ज

आरोपी के गले में चोरी की गई तारे डालकर बाजार में घुमाकर पुलिस को सौपा

Published On

प्रताप नगर (सच कहूं/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: प्रताप नगर थाना क्षेत्र के खिजरी गांव के खेत में लगे ट्यूबवेल के करीब 12 मीटर तार काटने का मामला सामने आया है। खेत मालिक पृथ्वी वालिया की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। प्रताप नगर थाना पुलिस ने आरोपी तौफीक और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
   
इससे पहले पकड़े गए आरोपी को चोरी की तारो को उसके गले में डालकर भरे बाजार से प्रताप नगर पुलिस को सौपा गया। पकड़े गए आरोपी को ले जाते हुए की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

पुलिस को दी शिकायत में प्रताप नगर निवासी पृथ्वी वालिया ने बताया कि प्रताप नगर गांव में खिजरी रोड पर गैस एजेंसी के पास उनकी करीब ढाई किले जमीन है। इस जमीन पर ट्यूबवेल लगा हुआ है। शिकायत के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके ट्यूबवेल से करीब 12 मीटर तार काट ली 

शिकायतकर्ता ने बताया कि आसपास पूछताछ करने पर उन्हें खेतों के पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों के तार काटने की जानकारी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि कंसाई मोहल्ला, प्रताप नगर निवासी तौफीक पुत्र हनीफ ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर तार काटे हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच एसआई जसविंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी तथा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About The Author

Related Posts