Narwana Blood Donation Camp: किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल सके, पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

नरवाना में रक्तदान शिविर में किया 50 यूनिट रक्तदान

Published On

नरवाना, (सच कहूँ/राहुल)। किसी जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त मिल सके, इसी उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को राजीव गांधी राजकीय बहु तकनीकी शिक्षण संस्थान, नरवाना में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में विद्यार्थियों, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

संस्थान के प्राचार्य जसवंत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। स्वस्थ लोगों को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. मोहित, लैब टेक्नीशियन संदीप कुमार, नर्सिंग ऑफिसर प्रिया, रीना और पिंकी सहित संस्थान के स्टाफ सदस्य व रक्तदाता मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts