चेयरमैन ने गांव अलाल और सुल्तानपुर में 262 लाभार्थियों को सौंपे प्रॉपर्टी कार्ड
चेयरमैन ने गांव अलाल और सुल्तानपुर में 262 लाभार्थियों को सौंपे प्रॉपर्टी कार्ड
धूरी, सच कहूँ/रवि गुरमा। Dhuri News: पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लोगों को उनके घरों का मालिकाना हक देने के लिए चलाई जा रही ‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजना के तहत गाँव अलाल और सुल्तानपुर में समारोह आयोजित किए गए। इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कुल 262 लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए। इस दौरान गांव अलाल के 131 और गांव सुल्तानपुर के 131 लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड सौंपे गए। ढिल्लों ने कहा कि ‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजना पंजाब सरकार की एक महत्वपूर्ण जनहितैषी पहल है।
इसका उद्देश्य लम्बे समय से अपने घरों में रह रहे लोगों को उनके घरों का कानूनी मालिकाना हक प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी कार्ड मिलने से लाभार्थियों को अपने घरों के मालिकाना हक का आधिकारिक दस्तावेज मिल रहा है, जिससे उन्हें सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों की भलाई और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसी जनहितैषी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Comments