No Vehicle Day: सावित्रीबाई फुले कन्या महाविद्यालय में मनाया नो व्हीकल डे
सावित्रीबाई फुले कन्या महाविद्यालय में मनाया नो व्हीकल डे
खरखौदा, सच कहूँ न्यूज़। Kharkhoda News: स्थानीय सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में ‘नो व्हीकल डे’ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन रोड सेफ्टी समिति के तत्वावधान में रोड सेफ्टी प्रभारी डॉ. विजयदीप राठी के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने बिना वाहन के महाविद्यालय पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को निजी वाहनों का कम से कम प्रयोग करने, पैदल चलने तथा पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जागरूक करना था।
डॉ. विजयदीप राठी ने कहा कि नो व्हीकल डे केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है। हमें अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचना चाहिए तथा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. प्रमिला, डॉ. सीमांत, डॉ. नमिता, डॉ. शालिनी, वीरेंद्र, मुकेश, परमिंदर एवं माली मुकेश आदि मौजूद रहे।
Comments