कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा

कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा

Published On

सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस ने वीरवार को सोनीपत में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च निकाला और व्यापक विरोध प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा। एआईसीसी महासचिव कुमारी सैलजा के नेतृत्व मे गांधी चौक से शुरू हुआ पैदल मार्च बस स्टैंड के पास स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर प्रदर्शन किया। 

अंबेडकर पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवालिया निशान लग चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तथ्यों के साथ जो सवाल उठाए थे, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उनका जवाब देने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कभी साठगांठ से, कभी वोट काटकर तो कभी फर्जी वोट जोड़कर भाजपा की सरकारें बनाई गई हैं, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण हरियाणा है। सैलजा ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव करवाने में विफल रहे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। यदि वे स्वयं इस्तीफा नहीं देते हैं, तो सरकार को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए।

शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि मताधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। 

इस मौके पर जिला अध्यक्ष ग्रामीण संजीव दहिया, पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, जयवीर,  सिकंदर दहिया मौजूद रहे।

About The Author

Related Posts