आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन मेले का आयोजन, गर्भवती महिला की करवाई गोद भराई
आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन मेले का आयोजन, गर्भवती महिला की करवाई गोद भराई
प्रताप नगर (सच कहूं/राजेंद्र कुमार)। मनभरवाला गांव की आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन मेले का आयोजन डीपीओ मिक्सा रंगा के दिशा निर्देश में किया गया। कार्यक्रम में सुपरवाइजर प्रीती देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वाती और आंगनवाड़ी सहायिका और गांव की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को गर्भावस्था एवं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा संतुलित आहार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने तथा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर गर्भवती महिला की पारंपरिक रूप से गोद भराई की रस्म भी करवाई गई। कार्यक्रम में उसे फल एवं हरी सब्जियां भेंट की गईं तथा स्वस्थ गर्भावस्था और सुरक्षित प्रसव के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
सुपरवाइजर प्रीति देवी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इसी प्रकार का कार्यक्रम आंगनवाड़ी केन्द्र इस्माइलपुर में भी किया गया।