Birmingham Cleanliness Campaign: बर्मिंघम में डेरा सच्चा सौदा सेवादारों के इस नेक कार्य की हुई भरपूर प्रशंसा

सेवादारों ने चलाया स्वच्छता अभियान, 30 बैग कचरा किया एकत्र

Published On

Birmingham Cleanliness Campaign: बर्मिंघम (सच कहूँ न्यूज़)। इंग्लैंड के बर्मिंघम में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर कमेटी के नेतृत्व में मानवता भलाई के कार्यों के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘हो पृथ्वी साफ, मिटें रोग अभिशाप’ अभियान के तहत ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट और वेडनैसबरी क्षेत्र में सफाई की गई। स्थानीय काउंसिल के सहयोग से आयोजित इस अभियान में 19 सेवादारों और 8 बच्चों ने हिस्सा लिया। टीम ने क्षेत्र में सफाई करते हुए करीब 30 बड़े बैग कचरा एकत्र किया।

अभियान के दौरान सेवादारों और बच्चों ने सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस पहल को लेकर स्थानीय नागरिकों ने भी सेवादारों के प्रयासों की सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए इस तरह की सामुदायिक पहल लोगों को जागरूक करने में मदद करती है।

Cleanup-Drive-Barmingham

About The Author

Related Posts