करनाल के डेरा अनुयायियों ने विक्षिप्त युवक को अपनों से मिलवाया
कुरूक्षेत्र का एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में पास बैठा था
करनाल, (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मानवता भलाई के कार्य कर समाज में एक नई चेतना का विस्तार कर रहे हैं। इसी कड़ी में डेरा अनुयायी प्रेमी सेवक दीपक इन्सां निवासी एरिया रामनगर, करनाल ने अपनों से बिछुड़े को परिजनों से मिलवाकर मानवता भलाई का कार्य किया। दीपक इन्सां प्रतिदिन नौकरी के लिए ट्रेन से करनाल से अंबाला जाता है। जब वह बीते दिन नौकरी से वापिसी के समय अंबाला से करनाल आ रहा था, तो कुरूक्षेत्र से एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ट्रेन में पास आकर बैठा, उसकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं लग रही थी, पूछने पर बताया कि दिल्ली जाना हैं, घर का पता नहीं बता पा रहा था। तभी दीपक इन्सां ने यह सोचते हुए कि दिल्ली में इसके साथ कोई अनहोनी ना हो जाए, वह उसे करनाल अपने साथ ले गया।
फिर दीपक इन्सां ने सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार नरेंद्र इन्सां, पारस इन्सां और प्रदीप इन्सां को कॉल की तो वो करनाल स्टेशन पर आ गए, फिर उन्होंने ‘अपना आशियाना’ संस्था को फोन किया। उन्होंने कहा कि यहां ले आओ, फिर वहां जाकर पता चला कि ये करनाल का ही है, और इसके परिवार वाले आज ही इन्हें अपना नंबर देकर गए थे कि अगर कहीं पता चले तो हमें कॉल कर देना। फिर कॉल करके इनके भाई सचिन शर्मा और निखिल शर्मा को बुलाया और जांच पड़ताल करके विक्षिप्त अजय शर्मा को उसके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व डेरा अनुयायियों का तहेदिल से धन्यवाद किया।