हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के 8 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक महोत्सव स्पंदन-2026 में किया संस्थान का नाम गौरवान्वित

    Sirsa News
    शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के 8 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक महोत्सव स्पंदन-2026 में किया संस्थान का नाम गौरवान्वित

    क्लासिकल, फोक डांस, गजल व फोटोग्राफी सहित प्रतियोगिताओं में रहे अव्वल

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज, सरसा के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक महोत्सव स्पंदन-2026 (Cultural Festival Spandan-2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया। कॉलेज के आठ विद्यार्थियों ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से भाग लेते हुए 27 व 28 फरवरी को हरियाणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस महोत्सव में देशभर के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। Sirsa News

    सीडीएलयू के कुलगुरु, कॉलेज प्रिंसीपल सहित स्टाफ सदस्यों ने विजेताओं को दी बधाई

    शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र साहिल ने क्लासिकल नॉन-परकशन प्रतियोगिता में शास्त्रीय संगीत की उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया। फोक ऑर्केस्ट्रा प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के साहिल, हर्षदीप, अर्शदीप सिंह, साहिल तथा अन्य टीम सदस्यों ने लोकधुनों की सशक्त प्रस्तुति और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के बेहतरीन संयोजन से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बीए प्रथम वर्ष के अर्शप्रीत सिंह ने फोक डांस में जीवंत प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान अर्जित किया।

    लाइट वोकल गजल प्रतियोगिता में साहिल ने भावपूर्ण गायन से श्रोताओं का मन मोह लिया। बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र गौरव इन्सां पुत्र सतपाल वर्मा ने फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सामाजिक विषय पर आधारित सृजनात्मक चित्र प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर सीडीएलयू के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ. राजकुमार, डीवाईडब्ल्यू डॉ. मंजू नेहरा तथा एडीवाईडब्ल्यू डॉ. राजेश छिकारा ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    पूज्य गुरु जी को दिया सफलता का श्रेय

    विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद को दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति समर्पण का परिणाम है। प्राचार्य ने सांस्कृतिक प्रभारी अनिल रोहिला सहित समस्त स्टाफ सदस्यों और छात्रों को भी बधाई दी। Sirsa News