हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शरद पवार राका...

    शरद पवार राकांपा के अध्यक्ष चुने गए

    Sharad Pawa
    Sharad Pawarकिलारी के भूकंप ने देश को आपदा प्रबंधन का गुर सिखाया

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली में चल रही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रााकांपा) की कार्य समिति की बैठक में रविवार को महाराष्ट्र के दिग्गज नेता एवं पार्टी के संस्थापक सदस्य शरद पवार को सर्वसम्मति से एक बार फिर अध्यक्ष चुन लिया गया। पवार अगले चार वर्षों तक इस पद पर रहेंगे। महाराष्ट्र राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश भारत तापसे ने यह जानकारी दी। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में चल रहे राकांपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए पवार ने मंहगाई, किसान, महिला, सुरक्षा, चीन जैसे मुद्दों पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा और उस पर निशाना साधा। उन्होंने क्षत्रपति शिवाजी का उल्लेख करते हुए कहा, ‘हम केंद्र सरकार के आगे नहीं झुकेंगे। उन्होंने लोगों से एकजुट होने और केंद्र सरकार के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया।

    यह भी पढ़े:- अध्यक्ष पद को लेकर राहुल गांधी ने लिया अंतिम फैसला

    पवार ने कहा, ‘राकांपा किसानों के लिए हमेशा काम करेगी और उनके अधिकारों की रक्षा करेगी। कुछ साम्प्रदायिक तत्वों के कारण देश का माहौल खराब हो रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग निशाना बन रहे हैं, इसलिए हमें सद्भाव का वातावरण का निर्माण करने का संकल्प लेना चाहिए। पवार वर्ष 1999 से राकांपा के अध्यक्ष पद पर हैं जब उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर सर्वश्री पी.ए. संगमा और तारिक अनवर के साथ इस पार्टी का गठन किया था। कोरोना महामारी के कारण राकांपा कार्य समिति की बैठक दो वर्षों के बाद हुई है। पवार ने इस बैठक में शामिल होने पर खुशी व्यक्त की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here