हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Shikhar Dhawan: रोहित के फैन हुए शिखर! किया ये बड़ा खुलासा

    Shikhar Dhawan
    Shikhar Dhawan: रोहित के फैन हुए शिखर! किया ये बड़ा खुलासा

    ICC Champions Trophy 2025: दुबई। भारत के ताबड़तोड़ पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपने पूर्व सलामी जोड़ीदार दोस्त रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फैन हो गए हैं। भारतीय कप्तान की प्रशंसा करते हुए शिखर धवन ने कहा कि भारत के कप्तान एक लीडर के तौर पर परिपक्व व्यक्ति हैं। वह जानता है कि दबाव में कैसे खेलना है और कब शांति दिखानी है और कब पीछे हटना है, इन सबके बीच कैसे एक बढ़िया तालमेल बनाकर रखना है। Shikhar Dhawan

    शिखर धवन अपनी एक विशेष श्रृंखला, ‘शिखर धवन अनुभव’ में रोहित शर्मा के बारे में अपने विचार साझा करते हुए, कहते हैं कि 2013 से 2025 तक, 12 साल का अनुभव उनके पास है जोकि बहुत है। रोहित ने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। धवन ने स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार पर कहा कि हम बेहतरीन स्थिति में हैं।

    रोहित के ओपनिंग पार्टनर रहे धवन ने उस समय को याद किया | Shikhar Dhawan

    9 साल तक रोहित के ओपनिंग पार्टनर रहे धवन ने उस समय को याद किया जब उन्होंने 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार रोहित के साथ पारी की शुरूआत की थी और खुलासा किया कि रोहित को ओपनर के तौर पर बढ़ावा देने का विचार तत्कालीन कप्तान एमएस धोनी का था। इस ओपनिंग जोड़ी का फैसला उस मैच से आधे दिन पहले लिया गया था। उस समय मैं भी नया था और अपनी ही दुनिया में था। मैंने वापसी की थी और मुझे अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत थी। लेकिन एमएस धोनी ने यह फैसला लिया और रोहित को ओपनिंग करने का निर्देश दिया। इसलिए मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा। मैंने सोचा कि अगर रोहित ओपनिंग करते हैं तो हम साथ में बल्लेबाजी का लुत्फ उठाएंगे।

    धवन ने खुलासा किया, पहले मैच में हमें बहुत अच्छी शुरूआत मिली। हम बिना कोई विकेट खोए 100 रन पर थे। हमने 10वें ओवर तक 30-35 रन नहीं बनाए क्योंकि विकेट सीम कर रहा था। लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि हमारी जोड़ी इतनी बड़ी होगी और हम 10 साल तक साथ खेलेंगे।”

    हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं

    धवन ने रोहित के साथ अपनी दोस्ती और सौहार्द के बारे में भी बात की और कहा कि हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं और हमारी समझ और संवाद का स्तर बहुत ऊंचा है। मैदान पर और मैदान के बाहर हमारा रिश्ता एक जैसा है। हमने साथ खेला है, हमने कई सीरीज जीतने के बाद साथ में पार्टी की है।

    उन्होंने कहा कि हमने एक टीम के रूप में खेला है। वह पूरी यात्रा और भारत में खेलने से पहले भी, जब रोहित 16-17 साल का था, मैंने अंडर-19 विश्व कप में खेला था। इसलिए, हम तब से साथ हैं और दोस्त हैं। चल रही चैंपियंस ट्रॉफी में, रोहित की अगुवाई वाली भारत ने ग्रुप चरण में एक मैच शेष रहते सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। वे रविवार को दुबई में अंतिम ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड से खेलेंगे। Shikhar Dhawan

    Nepal Earthquake: देश में आए भूकंप के झटकों से हिली धरती!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here