हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home चंडीगढ़ निशानेबाज अर्...

    निशानेबाज अर्जुन बबूटा ने पेरिस ओलम्पिक के लिए किया क्वालीफाई

    Chandigarh News

    एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप के दौरान जीता  स्वर्ण और रजत | Chandigarh News

    चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। Asian Shooting Championship: पंजाब के उभरते निशानेबाज अर्जुन बबूटा ने अगले साल पेरिस में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया। अर्जुन ने आज दक्षिण कोरिया में चल रही एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल के टीम वर्ग में स्वर्ण और व्यक्तिगत मुकाबले में रजत पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। Chandigarh News

    पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शुक्रवार को अर्जुन बबूटा को इस उपलब्धि के लिए मुबारकाबाद देते हुए कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व की बात है कि अब तक पेरिस ओलम्पिक का कोटा हासिल करने वाले 10 भारतीय निशानेबाजों में अर्जुन बबूटा तीसरा पंजाबी है। इससे पहले सिफत कौर समरा और राजेश्वरी कुमारी ने ओलम्पिक्स के लिए क्वालीफाई किया है। भारतीय हॉकी टीम भी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर सीधा क्वालीफाई हो गई है, जिस टीम में कप्तान हरमनप्रीत सिंह समेत पंजाब के 10 खिलाड़ी हैं। Chandigarh News

    मीत हेयर ने अर्जुन बबूटा को अगले मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छोटी उम्र के इस निशानेबाज ने पिछले साल विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने कहा कि नयी खेल नीति के अंतर्गत ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को तैयारी के लिए राज्य सरकार 15 लाख रुपए प्रति खिलाड़ी देगी। Chandigarh News

    यह भी पढ़ें:– रिश्वत लेने के आरोप में सहायक उपनिरीक्षक गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here