हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    अमेरिका के शिकागो में हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां चलाई, 6 लोगों की मौत, 31 लोग घायल

    Colorado Shooting

    शिकागो (एजेंसी)। अमेरिका में इलिनोइस के उत्तरी उपनगर शिकागो के हाईलैंड पार्क में सोमवार सुबह स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान हुयी गोलीबारी में कम से कम छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा इस घटना में 31 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 12 की हालत गंभीर है। शहर के अधिकारियों ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि संदिग्ध की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है और वह श्वेत व्यक्ति है।

    सिटी आॅफ हाइलैंड पार्क की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में सभी व्यक्तियों को सलाह दी गई कि वे शहरी इलाकों से बचें और आस-पास के स्थानों में शरण लें। बंदूकधारी अभी भी फरार है। मौके से एक तमंचा बरामद किया गया है। कानून प्रवर्तन एजेंसियां संदिग्ध की तलाश कर रही हैं। हाईलैंड पार्क शिकागो से 43 किमी उत्तर में स्थित है।

    बिडेन ने शिकागो में गोलीबारी पर जताया दुख

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन ने इलिनोइस के उत्तरी उपनगर शिकागो के हाइलैंड पार्क में स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान गोलीबारी पर दुख जताया है। बिडेन ने कहा, ‘जिल और मैं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बेहूदा घटना से स्तब्ध हैं। मैंने गवर्नर प्रित्जकर और मेयर रोटरिंग से बात की है और उन्हें संघीय सरकार के पूर्ण समर्थन की पेशकश की है।

    उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने हाल ही में पहले बंदूक सुधार कानून पर हस्ताक्षर किये हैं , लेकिन अभी और भी काम करना है। मैं बंदूक हिंसा की महामारी से लड़ना नहीं छोड़ूंगा। सोमवार की सुबह शिकागो के हाइलैंड पार्क में स्वतंत्रता दिवस परेड के मौके पर गोलीबारी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और एक बच्चे सहित 26 घायल हो गये। सीबीएस न्यूज के अनुसार घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here