हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश सिंगर मूसेवाल...

    सिंगर मूसेवाला कांग्रेस में शामिल, सुनील जाखड़ ने जताया विरोध

    Sidhu Moose Wala

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले है। लेकिन चुनाव होने से पहले पंजाब कांग्रेस में कलह अभी भी जारी है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपनी ही पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन पहले ही कांग्रेस छोड़ अपनी नई पार्टी का गठन कर चुके हैं। इस बीच अब पंजाब के विवादित सिंगर सिद्धू मूसेवाला को पार्टी में शामिल करने पर पंजाब कांग्रेस फिर विवादों में आ गई है। दरअसल शुक्रवार को सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी का दामन थम लिया है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू में मौजूद रहे।

    क्या है मामला

    गौरतलब हैं कि विवादित सिंगर पर राज्य में गनकल्चर को बढ़ावा देने के साथ आर्म्स एक्ट के अलावा भी कई केस चल रहे हैं। इतना ही नहीं बीते कुछ दिनों पहले वह बरनाला पुलिस रेंज में एके 47 से फायरिंग करते भी दिखे थे। इसके अलावा मूसेवाला के कई भड़काऊ सॉन्ग को लेकर विवादों में रहते है। जिसको लेकर काफी बवाल भी हो चुका है।

    सुनील जाखड़ ने उठाए सवाल

    उधर, अब सिद्धू मूसेवाला को कांग्रेस में शामिल करने पर पार्टी में एक फिर अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेस नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सिद्धू मूसेवाला को पार्टी में करने को लेकर सवाल उठाए है और इसका खुलकर विरोध भी किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here