हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home अन्य खबरें जमीनी विवाद क...

    जमीनी विवाद को लेकर ननद-भाभी को पीटा

    सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा
    अबोहर। ढाणी कडाका सिंह में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में भिडंÞत हो गई। जिसमें हमलावरों द्वारा महिलाओं के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। घायलों महिलाओं को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इस घटना में दूसरे पक्ष की भी घायल महिलाएं सरकारी अस्पताल में दाखिल हैं। जानकारी के अनुसार सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन सिमरजीत कौर पत्नी हरजीत सिंह ने बताया कि उनकी ढाणी कड़ाका सिंह में साढ़े तीन एकड़ जमीन है। जिसमें उन्होंने धान की बिजाई की हुई है। इस जमीन को लेकर हमारा कोर्ट केस चल रहा है। जिसका हमारे हक में फैसला भी हुआ है।

    उसके बावजूद भी उनके गांव के ही कुछ लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी को लेकर आज सुबह दूसरे पक्ष के लोग उनकी फसल को तहस-नहस कर रहे थे। सूचना मिलने पर वो अपनी भाभी गुरमीत कौर पत्नी गुरदीप सिंह व बच्चों सहित खेत पहुंचे। खेत में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। जिन्होंने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पूरे वारदात की वीडियो भी बनी है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हमलावरों द्वारा महिलाओं पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से पीटा गया। जिन्हें बचाने के लिए बेटियां मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई बचाव में नही आया। उधर, इस हमले में दूसरे पक्ष की सुनीता व गुरप्रीत कौर भी सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी हरकत में आई है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here