झुंझुनूं (एजेंसी)। राजस्थान में झुंझूनूं जिले के खेतड़ी नगर में रक्षाबंधन पर एक बहन ने छोटे भाई को अपनी किडनी देकर उसकी जान बचाई है। खेतड़ी उपखंड के डाडा फतेहपुरा गांव की महिला ने रक्षाबंधन से महज चार दिन पहले अपने छोटे भाई को किडनी देकर उसे बचा लिया। दोनों ने रक्षाबंधन का पर्व भी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में ही मनाया। इस मौके बहन ने अपने भाई के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। खेतड़ी की गुड्डी देवी (49) ने अपने छोटे भाई खुडाना महेंद्रगढ़ निवासी सुंदर सिंह (47) को किडनी दी है। गुड्डी देवी ने बताया कि सुंदरसिंह की तबीयत खराब हो गई थी। इसके चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में जांच में पता चला कि दोनों किडनी खराब हैं। जल्द ही नहीं बदली तो भाई की जान को खतरा हो सकता है। इस पर गुड्डी देवी ने 19 अगस्त को अपने भाई को किडनी देकर उसकी जान बचा ली।
ताजा खबर
Vehicle Number Plate: बरनाला में नंबर प्लेट लगाने का काम बंद, वाहन मालिकों की बढ़ी परेशानी
शहर में नंबर प्लेट का काम...
Harpal Cheema: राघव चड्ढा ने पंजाब की जनता और आम आदमी पार्टी को दिया धोखा: हरपाल चीमा
चंडीगढ़ (एजेंसी)। आम आदमी...
भारत का एक और एलपीजी टैंकर होर्मुज स्ट्रेट को पार करके भारत पहुंचा, दो और टैंकर लाइन में
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया क...
Amritsar Police: अमृतसर पुलिस ने आईईडी और अन्य संदिग्ध सामग्री के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
अमृतसर (एजेंसी)। Amritsar...
IPL 2026: हम एक दूसरे को प्रभावित करना चाहते है, बाहरियों को नहीं: श्रेयस अय्यर
चेन्नई (एजेंसी)। Indian P...
Russia News: रूस से जुड़े जहाजों को जब्त करने का ब्रिटेन का प्रयास अस्वीकार्य: रूसी राजदूत
मास्को (एजेंसी)। Moscow N...
जिला कलक्टर ने किया राजकीय चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
रोगियों को समुचित उपचार, ...















