हमसे जुड़े

Follow us

19.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More

    लीबिया के तट पर नाव पलटने से छह लोगों की मौत, 29 लापता

    Kairana News
    Kairana News: यमुना में डूबे तीसरे युवक का नही लगा कोई सुराग

    त्रिपोली (एजेंसी)। लीबिया के पश्चिमी तट पर 35 अवैध प्रवासियों को ले जा रही एक लकड़ी की नाव के पलटने से छह लोगों की मौत हो गई जबकि 29 अन्य लापता हैं। इंटरनेशनल आॅर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने यह जानकारी दी हैं। आईओएम ने बताया कि लीबिया के सबराथा शहर से दूर हुई दुर्घटना में लापता प्रवासियों को मृत मान लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक छह लोगों के शव बरामद हुए है।

    पिछले एक सप्ताह में कुल 53 प्रवासियों के मृत और लापता होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में होने वालों मौतों को रोकने के लिए तत्काल सुरक्षा तंत्र की आवश्यकता है। आईओएम के अनुसार इस वर्ष अब तक कुल तीन हजार 968 अवैध प्रवासियों को बचाया गया और वे लीबिया लौट आए, जिनमें 375 महिलाएं और 169 नाबालिग शामिल हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here