हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ऑनलाइन टास्क ...

    ऑनलाइन टास्क के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हुआ युवक, 6.47 लाख ठगे

    Jakhal News
    Jakhal News: साइबर ठगों ने बेटे को मर्डर केस में फंसाने का डर दिखाकर जाखल निवासी से 1.40 लाख रुपए ठगे

    जींद (सच कहूं न्यूज़)। Jind News: जींद में सिंचाई विभाग में लगे ड्राफ्ट्समैन को ऑनलाइन टास्क, गूगल में रेटिंग देने का झांसा देकर 6 लाख 47 हजार रुपए हड़पने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में सफीदों के सरना खेड़ी निवासी नीरज कौशिक ने बताया कि वह सिंचाई विभाग में ड्राफ्ट्समैन लगा हुआ है। 29 सितंबर को उसके मोबाइल फोन पर वॉट्सऐप पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया। इसमें लोगों को ऑनलाइन टास्क पूरा करवाने का काम और इसके बदले में रुपए देने की बात कही गई थी। इसी नंबर से एक होटल को रेटिंग देने के लिए गूगल मैप का एक लिंक दिया गया था। Jind News

    बताया गया कि होटल को पांच स्टार देकर स्क्रीनशॉट्स उनके पास भेज दें। कहे अनुसार उसने लिंक खोल कर पांच स्टार की रेटिंग देकर उसी नंबर पर स्क्रीनशॉट्स भेज दिया। कुछ देर बाद उसके वॉट्सऐप नंबर पर एक और लिंक आया। उसे खोल कर देखा तो टेलीग्राम एप पर चला गया और यहां उसे लिंक डीन आइडिया 2024 ग्रुप 919 में जोड़ दिया गया। ग्रुप पर एक लिंक भेजा गया। जिस पर क्लिक करने पर एक वेबसाइट पर चला गया, जहां उसके नाम से आईडी बनी हुई थी।

    नीरज ने बताया कि टेलीग्राम पर ही उसे एक आईडी से बिजनेस कंसल्टेंट हेलन से बात करने के लिए कहा गया | हेलन की तरफ से मैसेज आया कि आईडी में यूपीआई के माध्यम से 5 हजार रुपए डाल दे तो यह रुपए डबल होकर मिलेंगे। उसने आरोपित द्वारा दी गई यूपीआई आईडी के माध्यम से पांच हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।इसके बाद उसे मैसेज आने लगे कि उसे कुछ टास्क पूरे करने होंगे। आरोपियों ने उसके पास गूगल मैप के अलग-अलग लिंक भेजने शुरू कर दिए और वह उन लिंक को खोल कर पांच स्टार रेटिंग देकर स्क्रीनशॉट्स उनके पास भेजता रहा। उनके द्वारा इनमोबी का लिंक भेजा जाता, इसमें उसे बढ़ी हुई राशि दिखाई जाती और कहा जाता कि ये सारी राशि उसी की है। Jind News

    इसके बाद उन्होंने अगला टास्क पूरा करने के लिए 13 हजार 500 रुपए जमा करवाने की शर्त रखी, तो उसने दिए गए खाता नंबर में रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 24 हजार रुपए और ट्रांसफर करवाए। बाद में जब उसने हेलन से बात की और रुपए निकलवाने की बात कही तो हेलन ने कहा कि उसे 53 हजार रुपए जमा करवाने होंगे, जिसके बाद वह रुपए निकलवा सकता है। इसी तरह उसे गुमराह कर रुपए जमा करवाते रहे। कभी उसका क्रेडिट स्कोर कम बताकर रुपए जमा करवाए तो कभी टास्क दिए गए। छह लाख 47 हजार रुपए ट्रांसफर करवाने के बाद भी उन्होंने रुपए मांगे तो उसे शक हुआ और पड़ताल की तो पता चला कि वह धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। Jind News

    साइबर थाना जाँच अधिकारी एसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन ठगी की शिकायत दी गयी है। शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें:– जेल में मोबाइल फोन व नशीला पदार्थ फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने किया काबू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here