हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश कोरोना के सक्...

    कोरोना के सक्रिय मामलों में मामूली बढ़त जारी, बरतें सावधानी

    Coronavirus

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली बढ़त के बीच पिछले 24 घंटों में इनकी संख्या 32 बढ़कर 1899 हो गयी है तथा तीन संक्रमितों की मौत हो गयी। देश में पिछले 24 घंटों में 3686 कोविड टीकाकरण किया गया है और अब तक कुल 220 करोड़ 63 लाख 38 हजार 877 टीकाकरण किया जा चुका है।
    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक इसी अवधि में 107 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

    कर्नाटक में सबसे अधिक 20 सक्रिय मामले बढ़े हैं , वहीं महाराष्ट्र में 13 , दिल्ली,चंडीगढ़ , हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में दो-दो तथा केन्द्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी एवं तेलंगाना में एक-एक मामले बढ़े हैं। विस्तृत आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण के दर्ज मामलों की संख्या चार करोड़ 46 लाख 84 हजार 917 और इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या चार करोड़ 41 लाख 52 हजार 258 है जबकि मृतकों की संख्या 5,30,760 हो गयी है।

    ये लक्षण दिखे तो तुरंत करवाएं जांच |Coronavirus Aler

    • गले में खराश
    • छींक
    • बहती नाक
    • बंद नाक
    • बिना कफ वाली खांसी
    • सिरदर्द
    • कफ के साथ खांसी
    • बोलने में परेशानी
    • मांसपेशियों में दर्द
    • गंध ना आना
    • अधिक बुखार
    • कंपकंपी के साथ बुखार
    • लगातार खांसी
    • सांस लेने में समस्या
    • थकान महसूस होना
    • भूख में कमी
    • डायरिया
    • बीमार होना

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here