हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश पहाड़ों पर बिछ...

    पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर, ठंड बढ़ी

    America Snow Storm

    कश्मीर में हिमपात

    श्रीनगर (सच कहूँ न्यूज)। केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के कश्मीर घाटी में हिमपात होने से अधिकतम तापमान में लगातार तेजी से गिरावट आने से ठंड के हालात बने हुए है और कई इलाकों में बादल छाये रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी गयी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख के द्रास में आज न्यूनतम तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार ने अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के साथ-साथ एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने के अनुमान जताया गया है। वही देश के उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है।

    कुपवाड़ा में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के अधिकतर स्थानों पर बादल छाये रहने से न्यूनतम तापमान सामान्य के पास या इससे कुछ ऊपर बना हुआ है। ऊपरी इलाकों सहित घाटी के कुछ स्थान और लद्दाख में सोमवार को ताजा बर्फबारी हुई, जिससे यहां ठंड बढ़ गयी है। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री नीचे रहा, जबकि अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री तक गिरने से नौ डिग्री सेल्सियन बना हुआ है।

    श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सोमवार के 1.2 डिग्री सेल्सियस की तुलना में बढ़कर 3.3 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि अधिकतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आज न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। जबकि अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम था। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार की तुलना में पांच डिग्री कम है, कुकरनाग में 11.1 डिग्री सेल्सियस (तीन डिग्री की गिरावट) और कुपवाड़ा में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here