हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home स्वास्थ्य …तो ऐसे...

    …तो ऐसे हष्ट-पुष्ट रहेंगे आप

    Health

    वर्तमान भागदौड़ भरी जिदंगी में इन्सान पैसे के पीछे-पीछे भागते हुए अपनी सेहत का ख्याल रखना भुलता जा रहा है। अनियमित दिनचर्या के चलते व्यक्ति को तरह-तरह की बीमारियां घेरती जा रही हैं। जिससे न सिर्फ शारीरिक कमजोरी आती है बल्कि कार्यक्षमता भी प्रभावित होती हैं। तो आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जो आपको सेहतमंद रखने में मददगार साबित होंगी।

    दूध का सेवन :

    रात को सोने से पहले एक गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। क्योंकि सोते वक्त शरीर की ऊर्जा सबसे ज्यादा नष्ट होती है। जबकि दूध शरीर में ऊर्जा की आपूर्ति करता है।

    मेथी खाएं

    अच्छे स्वास्थ्य के लिए पुरुषों को मेथी का सेवन करना चाहिए। इससे आयरन शरीर में मौजूद हीमोग्लोबीन को सही करता है। मेथी की सब्जी या मेथी का सेवन कर सकते हैं।

    गन्ना खाएं

    गन्ने में मौजूद पोष्टिक तत्व खून को साफ करते हैं। खून की कमी को दूर करते हैं, इसलिए पुरुषों को गन्ने के रस का सेवन जरूर करना चाहिए।

    चुकंदर खाएं

    भागदौड़ भरी जिदंगी के चलते अक्सर इन्सान में रक्त की कमी होने लगती है। इसका पता तब चलता है, जब व्यक्ति बीमार हो जाता है। इसलिए व्यक्ति को चुकंदर के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह रक्त की कमी को दूर करता है।

    टमाटर का सेवन करें

    टमाटर रोगों से लड़ने और शरीर को मजबूत बनाने वाले तत्वों से परिपूर्ण है, इसलिए सलाद में इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

    खजूर

    सेहत को ठीक रखने के लिए खून की कमी को दूर करने के लिए खजूर का सेवन जरूर करना चाहिए।

    (यदि आप शुगर या अन्य बीमारी से पीड़ित हैं तो डॉक्टर की सलाह अवश्य ले लें।)

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।