कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव पावटी कलां के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी शामली को प्रार्थना-पत्र दिया है। आरोप है कि भट्ठा संचालक व ठेकेदार ईंट पथाई की आड़ में मिट्टी खनन का इस्तेमाल भराव के लिए कर रहा है। क्षेत्र के गांव पावटी कलां निवासी संदीप व हरेंद्र ने डीएम शामली अरविंद चौहान को शिकायती-पत्र दिया है। बताया कि गांव में ईंट भट्ठा स्थित है। भट्ठा संचालक ने खसरा संख्या-217 के रकबा-1.1290 हेक्टेयर भूमि से ईंट पथाई करने के लिए मिट्टी खनन हेतु अनुमति ली है, परन्तु भट्ठा संचालक व ठेकेदार उक्त मिट्टी का इस्तेमाल ईंट पथाई के लिए न करके झिंझाना, जमालपुर में भराव के लिए कर रहे है। इस प्रकार मिट्टी खनन किया जाना नियम विरुद्ध है। उनके पास नियम विरुद्ध खनन किये जाने के साक्ष्य उपलब्ध है। पीड़ितों का कहना है कि वह पूर्व में मंडलायुक्त सहारनपुर के यहां भी मामले की शिकायत कर चुके है। वहीं, जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराकर निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया है। Kairana News
यह भी पढ़ें:– प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच है ओलंपियाड: यशपाल पंवार















